प्रवेश प्रक्रिया - चंबा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के तहत अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
क्रिकेट - चौगान में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता में मैहला और एचडीसी टीमों के बीच मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा।
साक्षात्कार - जिला रोजगार कार्यालय चंबा में परिसर साक्षात्कार का आयोजन सुबह 10:30 बजे से किया जाएगा।
सुबह 10 बजे - शहर के प्रवासी क्षेत्र में आशा वर्कर छूटे बच्चों को पोलियो रोधी दवाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पिलाएंगीं।