काम की बात
गैस की आपूर्ति... करियां स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी कोलका, लांघा, गेट और बख्तपुर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करेगी। यह जानकारी प्रबंधक राजमल ठाकुर ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है है कि वे डीएसी नंबर दिखाकर घरेलू गैस सिलिंडर की खरीद करें।
शिविर : पंचायत राजनगर में आपदा रक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन दोपहर 2 बजे होगा।
बैठक : चामुंडा माता मंदिर विकास समिति की बैठक मुगला में अपराह्न 3 बजे होगी।
परिसर साक्षात्कार : बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ में परिसर साक्षात्कार सुबह 10 बजे से होंगे।
-
काउंसलिंग सत्र : जिला रोजगार कार्यालय चंबा में काउंसलिंग सत्र पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।