काम की बात
बिजली बंद रहेगी... 33 केवी मरेडी फीडर के तहत आने वाले क्षेत्रों में सिल्लाग्राट, लंजी, बारोर, साहू, पलयूर, उटीप, जमुहार और साथ लगते क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 33 और 11 केवी फीडरों से चलने वाले सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। मरम्मत कार्य मौसम की अनुकूल परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा। संवाद
आज खास
क्रिकेट : उदयपुर क्रिकेट मैदान में कीड़ी और रूणेगा की टीमाें के बीच क्रिकेट मैच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
भजन-कीर्तन : करियां स्थित शिव मंदिर में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम अपराह्न 4 बजे से होगा।
सफाई अभियान : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बनीखेत में सफाई अभियान सुबह 10 बजे से चलाया जाएगा।
शिविर : एनसीसी कैडेट चेली में सालाना प्रशिक्षण शिविर के तहत ड्रिल का अभ्यास सुबह 9 बजे से करेंगे।
-
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी
बाल रोग : डॉ. विजय यादव।
मेडिसिन : डॉ. सुभाष।
नेत्र ओपीडी : डॉ आदित्य।
आर्थो : डॉ. मनोज।
गायनी : डॉ. सोनम।
सर्जरी : डॉ. अश्वनी।
त्वचा रोग : डॉ. रितु।
मनोरोग विशेषज्ञ : डॉ. नीरज।
-
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392