स्मार्ट मीटर लगेंगे... बिजली बोर्ड चंबा की टीमें शहर में स्मार्ट मीटर स्थापित करने के लिए फील्ड पर रहेंगी। यह जानकारी सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि सभी उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने में सहयोग करें। अन्यथा बोर्ड की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
आज खास
पोषण पखवाड़ा : महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय चंबा में पोषण पखवाड़े का समापन समारोह पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
अभ्यास सत्र : एचपीसीए सब सेंटर हरिपुर में विशेष अभ्यास सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से किया जाएगा।
टीबी की स्क्रीनिंग : स्वास्थ्य खंड भरमौर में टीबी की स्क्रीनिंग का अभियान सुबह 10 बजे से होगा।
अभियान : नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण को लेकर पूर्वाह्न 11 बजे सेअभियान चलाया जाएगा।
-
मेडिकल कॉलेज चंबा ओपीडी
बाल रोग : डॉ. आरके सूर्या।
मेडिसिन : डॉ. सुनील।
नेत्र ओपीडी : डॉ आदित्य।
आर्थो : डॉ. मनोज।
गायनी : डॉ. सोनम।
सर्जरी : डॉ. अभिनव।
त्वचा रोग : डॉ. रित्तु।
मनोरोग विशेषज्ञ : डॉ. नीरज।
-
- आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की ड्यूटी बदल भी सकती है।
- आपातकालीन नंबर- 01899-222392