बिजली बंद रहेगी... विद्युत उपमंडल चंबा के तहत आते पूरा शहर समेत, मुगला, हरदासपुरा, कठन्ना, लुड्डू, बसोधन, सुल्तानपुर, ओबड़ी, साच, मंगला, गेट, तलाई, खज्जियार, बालू, सरोल, घोल्टी, मरेड़ी, भद्रम और तमाम साहो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने दी।
आज खास
भंडारा : मुगला स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
सत्संग : संत निरंकारी भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
भजन-कीर्तन : शहर के हरिराय मंदिर में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा।
बैठक : कुंजर महादेव कमेटी की बैठक समोट स्थित रेस्टोरेंट में अपराह्न 3 बजे आयोजित होगी।
काम की बात
-
चंबा मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी। मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए इमरजेंसी कक्ष में आएं।