योगाभ्यास - सरोल स्कूल में सुबह 7 बजे से योगाभ्यास शिविर शुरू होगा।
जागरूकता अभियान -राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भलेई में सफाई और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे से चलाया जाएगा।
वॉलीबाल - पुलिस मैदान बारगाह में एनएसयूआई के सौजन्य से वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
समारोह - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में वार्षिक समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा।
बैठक - चंबा वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जिला मुख्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे होगी।