शिविर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहो में राज्य स्तरीय युवा नेतृत्व शिविर का समापन पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
भजन-कीर्तन - शिव मंदिर करियां में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन शाम 5 बजे से होगा।
शिलान्यास - विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पूर्वाह्न 11:30 बजे ग्राम पंचायत खरगट में लोहाली पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
जागरूकता अभियान - तंबाकू के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम दुकानों में जाकर जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे से चलाएगी।
टीबी की जांच - पीएचसी सनोट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी की जांच के लिए शिविर सुबह 10 बजे से लगेगा।