भूमि पूजन - सदर विधायक नीरज नैयर गांव भुंई के लिए सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन सुबह 10:00 बजे करेंगे।
क्रिकेट
चौगान - ऐतिहासिक चौगान में राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत बाड़ी देहरा और बकाण टीमों के बीच मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
बारगाह - पुलिस मैदान बारगाह में पूर्व मंत्री विद्याधर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे।
जागरूकता रैली - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला में एनएसएस शिविर के दौरान जागरूकता रैली पूर्वाह्न 11:00 बजे से निकाली जाएगी।
बैठक - बनीखेत के पद्दर में एक्साइज विभाग और व्यापार मंडल बनीखेत के पदाधिकारी जीएसटी को लेकर बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे करेंगे।