जागरूकता रैली - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसौरगढ़ में एनएसएस शिविर के तहत जागरूकता रैली पूर्वाह्न 11:00 बजे निकाली जाएगी।
क्रिकेट - ऐतिहासिक चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत हिमालयन टाइगर और ड्रीम इलेवन के बीच मैच सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।
प्रशिक्षण - भनौता स्कूल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी के लिए छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण सुबह 10:00 से दिया जाएगा।
सत्र - आईटीआई चंबा में प्रशिक्षुओं के लिए कॅरिअर और ट्रेड के बारे में जानकारी देने के लिए विशेष सत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू होगा।
काउंसलिंग सत्र - जिला रोजगार कार्यालय बालू में कॅरिअर को लेकर युवाओं के लिए काउंसलिंग सत्र दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा।