क्रिकेट - पुलिस मैदान बारगाह में विद्याधर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में एमसीसी और डलहौजी की टीमों के बीच मैच सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
शिविर - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में एनएसएस शिविर के दौरान पूर्वाह्न 11:00 बजे से विभिन्न गतिविधियां शुरू होंगी।
बैठक - तेलका यूथ क्लब के पदाधिकारी तेलका में पार्किंग समस्या को लेकर बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगी।
भंडारा - रामलीला क्लब कियाणी की ओर से भंडारा दोपहर 1:00 बजे से लगाया जाएगा।
मंथन - डे केयर सेंटर चंबा मेंं पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगी।