आज खास
खेलकूद : सिंहुता स्कूल में अंडर-14 छात्रों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सुबह 10:00 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे।
छिंज : पंचायत वांगल में छिंज मेले का आयोजन होगा दोपहर 1 बजे से किया जाएगा।
सत्संग : निरंकारी सत्संग भवन मुगला में सत्संग का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
भजन-कीर्तन : जिला मुख्यालय स्थित हरिराय मंदिर में महिलाएं दोपहर 12 बजे से भजन-कीर्तन करेंगी।
काम की बात
लंगर... मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर लंगर का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर रात को 9:00 बजे तक किया जाएगा।
-
ओपीडी सेवाएं बंद... मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी। मरीजों का इलाज आपातकालीन कक्ष में होगा।
आपातकालीन नंबर
01899-222392