काम की बात
आवेदन मांगे... राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसकी अंतिम तिथि दस जुलाई तय की गई है। यह जानकारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने दी। उन्होंने बताया कि स्व-नामांकन आवेदन करना होगा।
ओपीडी सेवाएं बंद... चंबा मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बाधित रहेगी। मरीजों का इलाज इमरजेंसी कक्ष में रहेगा।
-
आज खास
बैठक : हिमआंचल पेंशनर संघ बनीखेत की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में सुबह 10 बजे होगी।
सत्संग : निरंकारी सत्संग भवन मुगला में सत्संग का आयोजन पूर्वाहृन 11 बजे से किया जाएगा।
भजन-कीर्तन : जिला मुख्यालय स्थित हरिराय मंदिर में महिलाएं दोपहर 12 बजे से भजन-कीर्तन करेंगी।
मेला : बनीखेत के चिलामा में दो दिवसीय पारंपरिक मेले का समापन होगा। दंगल का आयोजन दोपहर 3 बजे से होगा।
क्रिकेट : ऐतिहासिक चंबा चौगान में ब्लैक कैप्स और रजिंडू के बीच क्रिकेट मैच सुबह 10 बजे खेला जाएगा।