फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीएवी कॉलेज बनीखेत में छात्रों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Wed, 26 Jun 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत कॉलेज में नशे को लेकर बनाए गये पोस्ट को ​दिखाते विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। डीएवी कॉलेज बनीखेत में युवाओं को नशीली दवाओं के सेवन से बचाने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान करवाई भाषण प्रतियोगिता में अंचल ने पहला, सुप्रिया ने दूसरा और गुरुत्व पठानिया ने तीसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में वंशिका पहले, अदिति दूसरे और कीर्ति तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली में ईशा एवं ग्रुप ने पहला, संजना एवं ग्रुप ने दूसरा और हंसिका एवं ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. रंजू बाला पटियाल ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों का सेवन न करने के लिए जागरूकता किया। उन्हें नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें