फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनमानी से बाज नहीं आ रहे अवैध रेहड़ी-फड़ी धारक

Mon, 19 Jun 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के अवैध रेहड़ी-फड़ी धारक नगर परिषद की चेतावनी को भी हल्के में लेने लगे हैं। हैरानी की बात है कि नप ने उन्हें चेतावनी देकर अपने सामान को समेटने के लिए चेताया। इन निर्देशों को मानने के बजाए उलटा शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी लगाने से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके नगर परिषद प्रबंधन महज मूकदर्शक बना बैठा है। लिहाजा अवैध रेहड़ियों-फड़ियों को हटाने में अब तक नगर परिषद नाकाम साबित होता दिख रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 दिन पहले नगर परिषद के कर्मचारी ने शहर में अवैध रूप से लगाई गई 12 रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान काट कर 7,000 रुपये वसूल किए थे। साथ ही उन्हें चेताया था कि जल्द शहर में लगाई गई अवैध रेहड़ी-फड़ियों के दोबारा चालान किए जाएंगे। इतने पर भी रेहड़ी-फड़ी धारक नहीं मानते हैं तो उनके सामान सहित रेहड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा। बावजूद इसके दो सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों ने नगर परिषद की चेतावनी को अनसुना कर दिया। इससे यही साबित हो रहा है कि नगर परिषद अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों के अतिक्रमण को हटाने में असफल हो साबित हो रही है। रास्ते के साथ ही अवैध रेहड़ी-फड़ी लगी होने से शहर में पहुंचने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वर्तमान में जिला डाकघर के साथ ही खड़ी की गईं अग्निशमन की गाड़ियों के आगे-पीछे दोनों तरफ अवैध रेहड़ी-फड़ी लगी होने से आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन के जवानों को यहां से गाड़ी निकालना मुश्किल हो सकता है। नगर परिषद के सेनेटरी सुपरवाइजर निखिल का कहना है कि अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों को चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण बढ़ने पर दोबारा चालान काटकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें