फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता को लगा रहे ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन और नगर परिषद को नहीं लग रही भनक
विज्ञापन

कई बार हवा से सड़क पर गिर जाते हैं, राहगीर होते हैं चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुराने बस स्टैंड से लेकर भरमौर चौक तक सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग शहर की सुंदरता को ग्रहण लगा रहे हैं। न तो प्रशासन इन्हें हटाने के लिए कोई कदम उठा रहा है और न ही नगर परिषद खासा दिलचस्पी ले रही है। कई होर्डिंग बोर्ड कई माह से लटके हुए हैं। इनको टांगने के लिए नगर परिषद से अनुमति तक नहीं ली गई है। इतना ही नहीं, रातोंरात शहर में इस प्रकार के होर्डिंग्स टांगे जा रहे हैं। कई बार तेज हवाएं चलने पर ये होर्डिंग्स सड़क पर गिर जाते हैं। इससे राहगीरों के घायल होने की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों देसराज, विनोद कुमार, गुरमीत, वीर सिंह, मनोज कुमार, दिनेश कुमार और अजय कुमार ने बताया कि राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स भी सड़क किनारे लगे हैं। इनको संबंधित राजनीतिक दलों ने हटाना जरूरी नहीं समझा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शहर को अवैध होर्डिंग्स से पूरी तरह से निजात दिलाई जाए। उधर, नप की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि पहले भी बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स हटाए गए थे। जल्द इस प्रकार के सभी होर्डिंग्स को हटाने के लिए विशेष अभियान छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें