फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बीमारी का इलाज करवाना आएं तो सीधे दिव्यांग ओपीडी में जाएं

Fri, 03 May 2024 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंउबा मेडिकल कॉलेज में दिव्यांगों के लिए खोली गई ओपीडी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। जिले के दिव्यांगों को मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। हर माह तीन तारीख को दिव्यांग ओपीडी में उनका इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन

यह ओपीडी चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के साथ खोली गई है। शुक्रवार को इस ओपीडी का शुभारंभ हुआ। स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज आने वाले दिव्यांगों को अब ओपीडी के बाहर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। हर माह तीन तारीख को वे सीधे दिव्यांग ओपीडी में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकेंगे। स्वास्थ्य के संबंध में जरूरी परामर्श भी वे इस ओपीडी में हासिल कर पाएंगे। इसके लिए प्रबंधन ने डॉक्टर हर्ष महाजन की ड्यूटी लगाई है। वह हर महीने तीन तारीख को ओपीडी में बैठकर दिव्यांग मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को पहले दिन तीन दिव्यांगों ने ओपीडी में स्वास्थ्य की जांच करवाई।

चिकित्सा अधीक्षक ने मेडिकल कॉलेज की अन्य सभी ओपीडी में निर्देश जारी कर दिए हैं कि जब भी कोई दिव्यांग स्वास्थ्य जांच के लिए ओपीडी में आए तो उसे दिव्यांग ओपीडी के बारे में जरूरी जानकारी दें, जिससे भविष्य में भी दिव्यांग स्वास्थ्य की जांच करवाने के लिए अन्य ओपीडी में भीड़ के बीच में न धक्के खाए। प्रबंधन के इस फैसले से जिले के दिव्यांगों में खुशी की लहर है। उन्हें अकसर अपने स्वास्थ्य जांच को लेकर चिंता सताती रहती थी। अब उन्हें ज्यादा चिंतित नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि दिव्यांग ओपीडी को शुरू कर दिया गया है। हर महीने तीन तारीख को यह ओपीडी लगेगी। इसमें सिर्फ दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें