फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वर्कशाप की सुध नहीं ली तो 20 मार्च से करेंगे गेट मीटिंग

Mon, 19 Feb 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल परिवहन तकनीकी कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि एक माह के भीतर अगर वर्कशाप की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे 20 मार्च को गेट मीटिंग कर रोष जताएंगे।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ आंदोलन भी करेंगे। सोमवार को संगठन की बैठक में यह एलान पदाधिकारियों ने किया। बैठक की अध्यक्षता राज्य कार्यकारिणी के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम शंकर ने की।
बैठक में चालक यूनियन के प्रधान हेमराज और महासचिव विजय सिंह भी मौजूद रहे। ओम शंकर ने बताया कि बीते दिनों वर्कशाप में छत में लगी चद्दर गिरने से एक कर्मचारी घायल हो गया था। कर्मशाला की हालत दिन-प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है। प्रबंधन और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्कशाप में काफी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में हर समय हादसे की चिंता रहती है। बताया कि इस बारे में वे कई बार प्रबंधन और सरकार को अवगत करवा चुके हैं, मगर आज तक वर्कशाप की मरम्मत के लिए बजट का प्रवधान नहीं हुआ है। उन्होंने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की है कि जल्द इस बारे में उचित पहल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें