फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पानी की किल्लत दूर नहीं हुई तो महिलाएं करेंगी चक्का जाम

Fri, 12 Sep 2025 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के बनीखेत में विधायक को पानी की समस्या को बताती महिलाऐं।स्रोत विडियो ग्रैब
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के साथ लगते इलाकों में एक महीने से पानी की किल्लत की समस्या है। महिलाओं ने कहा कि अगर शनिवार तक पानी की समस्या हल नहीं हुई तो वे चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। समस्या को लेकर महिलाओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। विभाग से शिकायत की गई है, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि शुक्रवार को स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर ने महिलाओं के साथ मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें