फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जांच से परिजन संतुष्ट नहीं हुए तो पुलिस में केस दर्ज करवाने के साथ होगा नवजात का डीएनए टेस्ट

Wed, 03 Apr 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच से परिजन संतुष्ट नहीं हुए तो पुलिस में केस
विज्ञापन

दर्ज करवाने के साथ होगा नवजात का डीएनए टेस्ट
मेडिकल कॉलेज चंबा में बच्चा बदलने का मामला, जांच कमेटी आज सौंपेगी मामले की रिपोर्ट
बच्चे के असली मां-बाप का पता लगाने के लिए टीम ने प्रसूता कक्ष में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों से की पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में नवजात के बदलने के मामले में जांच टीम की रिपोर्ट से परिवारों के संतुष्ट नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मामले में पुलिस में केस दर्ज करवाकर बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाएगा। वीरवार को जांच टीम इस मामले को लेकर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर बच्चे के असली माता-पिता का पता लगाया जाएगा। जांच टीम इस मामले में स्टाफ नर्स से लेकर दाई और अन्य प्रसूति वार्ड में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के बयान ले रही है। नवजात के जन्म के दौरान घटी सभी घटनाओं के साक्ष्य लेकर चश्मदीदाें से पूछताछ की जा रही है। इन सभी पहलुओं को लेकर बुधवार को जांच टीम ने मेडिकल कॉलेज के प्रसूति कक्ष में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। वीरवार को रिपोर्ट बनाकर यह टीम चिकित्सा अधीक्षक को सौंपेगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन बच्चे के असली माता-पिता की पहचान करेगा। हालांकि, जांच टीम की रिपोर्ट को लेकर एक पार्टी प्रश्नचिह्न भी लगा सकती है, क्योंकि एक बच्चे को लेकर दो परिवारों ने दावा किया है। इसलिए एक परिवार के हक में फैसला होने पर दूसरा परिवार इस फैसले का विरोध कर सकता है।

ऐसी परिस्थिति होने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन बच्चे के असली माता-पिता का पता लगाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट के जरिये डीएनए टेस्ट करवाएगा। इस डीएनए टेस्ट को करवाने के लिए पहले प्रबंधन पुलिस में केस दर्ज करवाएगा। उसके बाद पुलिस की मदद से धर्मशाला की फोरेंसिक लैब में बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इस टेस्ट में बच्चे के असली माता-पिता का खुलासा हो जाएगा। यह टेस्ट तब करवाया जाएगा। जब जांच रिपोर्ट को लेकर कोई परिवार अपनी आपत्ति जाहिर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि जांच टीम उन्हें वीरवार को रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर बच्चे के माता-पिता की पहचान होगी। यदि इसमें कोई परिवार अपनी आपत्ति जताएगा तो मामले में पुलिस केस दर्ज करवाकर फोरेंसिक लैब में बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें