फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने आज ज्वाइन न किया तो होगी कार्रवाई : किशोरी

Sun, 22 Mar 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर सख्ती शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सुंडला ब्लॉक के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किशोरी लाल ने चार अध्यापकों को चेतावनी दी है कि सोमवार तक स्कूलों में ज्वाइन करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार 18 मार्च को जलोह, जंदरेड़ा, पज्जा और भलेई स्कूलों में अध्यापकों की तैनाती के आदेश जारी किए गए थे। आदेश के कई दिन बाद भी संबंधित शिक्षक अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी किशोरी लाल ने कहा कि सोमवार तक ज्वाइन न करने वाले अध्यापकों के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें