सेवाएं बाधित होने पर दें कंट्रोल रूम में सूचना
भरमौर (चंबा)। अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने बताया कि शीत ऋतु में किसी भी आपदा के समय लोगों की सहायता के दृष्टिगत भरमौर प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। शीत ऋतु के दौरान उपमंडल भरमौर में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा और नागरिक सेवाओं के बाधित होने की सूचना नियंत्रण कक्ष के नंबर 01895-225027 पर संपर्क कर सकते हैं। बिजली आपूर्ति, पेयजल और सड़कें बाधित होने से संबंधित सूचना नियंत्रण कक्ष में सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संवाद