चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर चंबा से भरमौर तक हो रहे विकास कार्याें समेत क्षतिग्रस्त हाईवों पर करवाए जा रहे कार्य का निरीक्षण हाईवे प्रबंधन के अधीक्षण अभियंता हरबंस लाल शर्मा ने किया।
उन्होंने किसी भी प्रकार का गुणवत्ताहीन कार्य होने पर कार्य को नए सिरे से करवाने की बात कही। कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को भी लेकर भी ठेकेदारों को चेताया। उन्होंने समस्त कार्यों में तेजी लाने के संबंधित ठेकेदार और हाईवे प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। कहा कि विकासात्मक कार्यों के दौरान विभागीय अधिकारी या कर्मी की भी मौके पर तैनाती होनी चाहिए, जिससे किसी की भी विकास कार्य में कमी न रह सके। इससे पूर्व अधीक्षण अभियंता के साथ अधिशासी अभियंता चंबा मंडल ने राजीव शर्मा ने कटोरी बंगला से लेकर बालू तक चेली, बालू में निर्माणाधीन पुल के कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की भी जांच की। इसके बाद उन्होंने अब चंबा से लेकर भरमौर तक होने वाले विभिन्न कार्यों का औचक निरीक्षण किया। हाईवे प्रबंधन के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए।