फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी या एसएचओ को ही दूंगा ब्यान, आमरण अनशन से नहीं हटूंगा : राजेंद्र

Fri, 15 Mar 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी या एसएचओ को ही दूंगा ब्यान, आमरण अनशन से नहीं हटूंगा : राजेंद्र
विज्ञापन

चौथे दिन बयान लेने पहुंचे एएसआई से बोले- चौथे दिन मिलने के लिए पहुंचा कोई अधिकारी
तेलका बाजार की निशानदेही के बाद शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीमें तैयार कर रही मिसले

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर चार दिन से बैठे राजेंद्र कुमार पुत्र रघुराम अब डीएसपी या एसएचओ के समक्ष ही एफआईआर दर्ज करने पर अड़ गए हैं। शुक्रवार को बिगड़ती तबीयत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एएसआई ने जब पीड़ित की एफआईआर दर्ज करने के लिए बयान लेने चाहे तो राजेंद्र ने बयान देने से मना कर दिया। कहा कि तीन वर्ष बाद अब अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे तो चौथे दिन एएसआई पहुंचे हैं। पीड़ित ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक वे आमरण अनशन पर डटे रहेंगे। उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होंगे। दूसरी ओर, तेलका बाजार की वीरवार को निशानदेही करने के बाद अब राजस्व विभाग की ओर से मिसले तैयार करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत मौड़ा के गांव दिहोई निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रघुराम के पुश्तैनी मकान में तीन वर्ष पूर्व भू माफिया ने तोड़-फोड़ करवाकर उसका सामान चुरा लिया गया। इस बारे में वे तेलका चौकी, किहार थाना, पुलिस अधीक्षक चंबा समेत तपोवन में मुख्यमंत्री से भी मिले, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। बीते तीन दिन से राजेंद्र कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं। पीड़ित ने कहा कि तेलका बाजार में कई लोग अतिक्रमण कर बैठे है। सरकार और प्रशासन महज उन्हें ही प्रताड़ित कर रहे हैं। शुक्रवार को एएसआई ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित के बयान दर्ज कर एफआईआर दर्ज करने की बात कही तो पीड़ित ने डीएसपी रैंक के अधिकारी या एसएचओ के समक्ष ही बयान दर्ज करवाने की बात कही। अभी पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। थाना किहार से एएसआई नवीन कुमार ने कहा कि वे राजेंद्र कुमार से मिले। पुलिस प्रशासन पीड़ित की हर संभव सहायता करने को तैयार है। राजेंद्र कुमार की जिद है कि अब डीएसपी या एसएचओ आकर उनकी शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें