फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला की मौत के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पति

Mon, 07 Oct 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार पति को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महिला की मौत और उसके पति के कारावास जाने से दो बच्चों को संभालने वाला कोई नहीं है। पंचायत प्रतिनिधि जिला प्रशासन से दोनों बच्चों को हॉस्टल में डालने की गुहार लगा रहे हैं।
मृतका की वंदना देवी (39) पत्नी रंजीत निवासी गांव लुहारका डाकघर सुनारा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के मायका पक्ष ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए बयान में कहा था कि शनिवार शाम के समय उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी की पेट दर्द के कारण तबीयत खराब हो गई है। इस पर महिला के भाई और भाभी वहां पहुंच गए। जब वे महिला के ससुराल में पहुंचे तो वह बेसुध पड़ी थी। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए निकले। इससे पहले कि वह महिला को अस्पताल पहुंचा पाते, उसकी बीच रास्ते में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद भाई संजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बहन की मौत का कारण पति की प्रताड़ना को बताया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसे न्यायालय से अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बच्चों के बयान भी लिए हैं। साथ ही रसोईघर में खाली मिली शीशी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें