फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: महिला की मौत के मामले में पति गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कुठेड़ गांव में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने पर उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कुठेड़ गांव में बीते शनिवार को देर रात के समय अचानक महिला के बेहोश होने की सूचना उसके भाई को दी गई। जब भाई रात को गांव में पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसकी बहन की मौत हो चुकी है लेकिन उसे अपनी बहन की मौत को लेकर हत्या का शक था। इसके चलते उसने अपने जीजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसने महिला की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया और बहन को प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए। पुलिस ने मृतिका के भाई की शिकायत पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके उपरांत उसे गिरफ्तार करके चंबा न्यायालय में पेश किया गया जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। रिमांड अवधि पूरी होने के उपरांत उसे दोबारा न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें