सलूणी (चंबा) ग्राम पंचायत बियना स्थित दुवरू महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला। तड़के से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं। दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रविदत्त जी ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। दिन भर भक्तजन दूध, दही, बेलपत्र और गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे। वहीं, मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। भंडारे की तैयारियां जोरों पर हैं और स्वयंसेवक सेवा में जुटे हुए हैं।