फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी के सुराल में जल्द उड़ान भरेंगे मानव परिंदे

Sun, 22 Jun 2025 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल में मानव परिंदे सोमवार को उड़ान भरेंगे। पैराग्लाइडिंग साइट को चिह्नित करने के लिए यहां ट्रायल रखा गया है। इसमें अनुभवी पायलट पैराग्लाइडर लेकर ऊंचे पहाड़ों से उड़ान भरेंगे। उनकी उड़ान सफल रही है तो पर्यटकों के मनोरंजन के लिए साहसिक खेल शुरू हो सकता है। जिस प्रकार से खज्जियार में पर्यटक पैराग्लाइडिंग करने के लिए भागे चले जाते हैं। उसी तरह पांगी में जाने वाले पर्यटक इसका आनंद उठा पाएंगे। हरे-भरे मैदान और बर्फ के लदे पहाड़ों के बीच पैराग्लाइडिंग पर्यटकों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं होगा। सुराल घाटी का एक ऐसा मनमोहक स्थल है। जहां की सुंदरता को देखने के लिए हर वर्ष सैकडों विदेश सैलानी पहुंचते हैं। यहां न तो कोई होटल और न ही कोई रेस्टोरेंट है। पर्यटक खुले आसमान के नीचे टेंटों में रहकर प्रकृति की सुंदरता का आनंद उठाते हैं। ऐसे में अब वहां पैराग्लाइडिंग शुरू होने से पर्यटन को चार चांद लगेंगे। ट्रायल लेने के लिए मनाली से टीम पांगी में रविवार को पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें