फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी वर्कशाॅप की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी वर्कशाॅप की होगी मरम्मत
विज्ञापन

टूटी छत के नीचे नहीं करना पड़ेगा काम
तीन लाख से अधिक राशि की जाएगी खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अब मेकेनिकों को टूटी छत के नीचे बसों की मरम्मत नहीं करनी पड़ेगी। वर्कशॉप की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। परिवहन निगम के चंबा डिपो में खस्ताहाल वर्कशॉप की अब जल्द हालत सुधारी जाएगी। इससे वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल, पिछले डेढ़ साल से वर्कशाॅप की छत टूटी है। ऐसे में बारिश के दौरान वर्कशॉप पानी से भर जाती है। वहीं, छत के टूटने से एक कर्मी घायल भी हो चुका है। वर्कशॉप की मरम्मत करने की मेकेनिक बार-बार मांग उठाते रहे लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अब वर्कशॉप की छत की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है। छत को दोबारा बनाया जाएगा। इसके लिए तीन लाख से अधिक राशि खर्च की जाएगी। इसकी पुष्टि एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें