फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी वर्कशॉप का होगा जीर्णोद्धार : मुकेश

Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी चंबा की वर्कशॉप के जीर्णोद्धार के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने नए बस अड्डे चंबा और एचआरटीसी वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने बस में यात्रियों से बात भी की और एचआरटीसी सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास करें। गौरतलब है कि एचआरटीसी वर्कशॉप की हालत काफी दयनीय है। बारिश के दिनों में वर्कशॉप की छत से पानी टपकता है। इससे कर्मचारियों को कार्य करने में दिक्कत होती है। साथ ही मेकेनिकल स्टॉफ की भी कमी है। इस दौरान आरएम शुगल सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें