फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मांंगों को लेकर गरजे एचआरटीसी चालक-परिचालक

विज्ञापन
चंबा में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते परिवहन निगम चालक परिचालक संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा चालक-परिचालक समेत एचआरटीसी यूनियन के कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड की कार्यशाला परिसर के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान हेमराज और प्रांतीय उपप्रधान ओम शंकर ने बताया कि कर्मचारियों को कई वर्षों का रात्रि भत्ता न मिलना, परिचालकों तथा चालकों की वेतन विसंगति को दुरुस्त करने समेत कई अन्य मांगें शामिल हैं। कई बार सरकार को अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी वर्ग अवगत करवा चुका है, बावजूद इसके अभी तक उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। इस मौके पर गिरिराज, अनिल, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, हितेश कुमार, देवेंद्र, हरीश, पंकज, मनोज, अनिल कुमार, सुलोचना देवी, उमा देवी, पम्मी देवी समेत अन्य स्टाफ के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें