फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी की 20 रूटों पर बस सेवाएं बहाल

Mon, 08 Sep 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भारी बारिश और भूस्खलन के बाद बंद हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाएं अब धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। निगम ने सोमवार को 20 रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी है, जिनमें कुछ लंबी दूरी के रूट भी शामिल हैं। बसें केवल उन मार्गों पर चल रही हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षित घोषित किया है। चंबा, पठानकोट, डलहौजी और भटियात क्षेत्रों में आवाजाही अब कुछ हद तक सामान्य हुई है। निगम ने दावा किया है कि जैसे-जैसे सड़कें बहाल होती जाएंगी, वैसे-वैसे कुल 200 से अधिक रूटों पर बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह ने कहा कि बस सेवा उन्हीं मार्गों पर शुरू की जा रही है, जहां लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कें आंशिक या पूर्ण रूप से बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें