फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंगेरा-चंबा रूट पर खराब हो गई एचआरटीसी बस

Thu, 28 Dec 2023 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के मंजीर में खराब खड़ी लंगेरा-चंबा रूट की परिवहन निगम की बस।संवाद
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। लंगेरा-चंबा रूट की हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंजीर पहुंचने पर खराब हो गई। तकनीकी खराबी आने से बस में सवार 50 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

काफी देर तक बस स्टार्ट न होने पर सवारियों को दो घंटे तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। बस न आने पर कुछ यात्री दूसरे वाहनों में लिफ्ट लेकर रवाना हो गए। शेष बची सवारियों को लंगेरा से चंबा रूट पर चलने वाली दूसरी बस में बैठाकर रवाना किया गया।
सवारियों में राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, दलीप कुमार, प्रमोद कुमार, हरीश कुमार, बचन सिंह, राहुल कमार, दलीप कुमार, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार और सुरेश कुमार ने कहा कि आए दिन उक्त रूट पर निगम की बसें बीच राह ही हांफ जाती हैं। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि निगम प्रबंधन रूटों पर खटारा बसें भेजता है। कहा कि प्रबंधन को सवारियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए रूटों पर खटारा बसों के बजाय बसों की मरम्मत करवाकर ही भेजना चाहिए, जिससे उन्हें दिक्कत न उठानी पड़े। वीरवार को भी लंगेरा-चंबा रूट पर निगम की बस बीच राह ही खराब हो गई। बस खराब होने से सवारियों को परेशानियां उठानी पड़ी। उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बस बंद पड़ गई। बहरहाल, दूसरी बस में सवारियों को उनके गंतव्य पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें