फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधे रास्ते में खराब हो गई एचआरटीसी की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे रास्ते में खराब हो गई एचआरटीसी की बस
विज्ञापन

चंबा-चामुंडा रूट की सवारियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चामुंडा से चंबा रूट पर निकली सरकारी बस आधे रास्ते में ही खराब हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक बस शुक्रवार को बनीखेत के पास खराब हो गई थी। लोगों को आए दिन ऐसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि ऐसा कोई दिन नहीं होता, जिस दिन बस खराब नहीं होती है। ऐसी घटनाएं हर दिन देखने को मिल रही हैं। कभी बसों में तकनीकी खराबी आ जाती है तो कभी इनके टायर निकल जाते हैं। अब तो बसों के स्टेयरिंग लॉक भी टूट रहे हैं। यात्रियों लाभ सिंह, मनीष कुमार, सुरेंद्र कुमार, जगत सिंह, राम प्रकाश, रोमन कुमार आदि ने बताया कि चंबा-चामुंडा रोड पर एक बस सुबह के समय खराब हो गई, जो चंबा की ओर आ रही थी। बस खराब होने से यात्रियों को पैदल बस स्टैंड तक पहुंचना पड़ा। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बसों में तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है लेकिन, सवारियों के लिए नई गाड़ी भेजी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें