फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना अधिकारी कैसे किसानों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं

Thu, 08 Aug 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए अधिकारी ही नहीं हैं। ऐसे में किसान कैसे इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। जिले में कृषि विभाग के लगभग 150 पद स्वीकृत हैं। इनमें 20 पदों पर ही अधिकारी तैनात हैं।
विज्ञापन

चंबा सहित जिले के सभी उपकेंद्रों में पद खाली होने से किसानों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। किसानों को समय पर बीज भी उपलब्ध नहीं होता है। साथ ही सरकार की कई योजनाओं की भी जानकारी नहीं मिलती है।
बता दें कि जिले में सैकड़ों किसान खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। इससे वे अपनी आजीविका कमाते हैं। कृषि विभाग सहित अन्य उपकेंद्रों में स्टाफ की कमी किसानों की दिक्कतें बढ़ा रही है। किसान बीज लेने के लिए कार्यालयों में पहुंचते हैं, लेकिन वहां स्टाफ न होने से ताला लटका होता है। कई उपकेंद्र प्रतिनियुक्ति के सहारे चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों में किशन चंद, हेम राज, लौकी नंद, किशोरी लाल, प्रदीप कुमार और संजय कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू करती है, लेकिन किसानों को उसकी जानकारी नहीं होती है। जब उपकेंद्राें में अधिकारी तैनात नहीं होंगे तो जानकारी कहां से किसानों को हासिल हो पाएगी। हालांकि, विभाग भी यह दावा कर रहा है कि स्टाफ की कमी की रिपोर्ट समय-समय पर उच्चाधिकारी को भेजी जा रही है, मगर अभी तक पूरे स्टाफ की तैनाती नहीं हो पाई है। हैरानी इस बात की है कि लगभग 150 पद स्वीकृत हैं और 20 पदों पर ही अधिकारी तैनात हैं। किसानों ने सरकार और विभाग से मांग की है कि जल्द स्टाफ की तैनाती की जाए।



कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. कुलदीप धीमान ने कहा कि जिले के उपकेंद्रों में स्टाफ की कमी है। उच्चाधिकारियों को समय-समय पर रिपोर्ट भेजी जा रही है। उम्मीद है जल्द स्टाफ की तैनाती होगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें