चंबा-साहो मार्ग पर भूस्खलन होने के चलते बंद पड़ा मार्ग और लगा वाहनों का जाम।संवाद
साहो (चंबा)। जिले की तहसील कीड़ी के अंतर्गत गांव दलेई निवासी गुरिया राम पुत्र थोलू का हाल ही में बनाया मकान भूस्खलन की चपेट में आकर जमींदोज हो गया। जानकारी के अनुसार गुरिया राम ने अपनी मेहनत से यह मकान तैयार किया था। अब इसके छह कमरे, एक बरामदा और आंगन मलबे में तब्दील हो गए। प्रभावित गुरिया राम ने बताया कि मकान के साथ लगती उनकी एक बीघा जमीन भी बह गई है। वह निजी कंपनी में काम करते हैं और छोटी सी सैलरी से परिवार का गुज़ारा करते हैं। उनका करीब 10 लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। अब उनके सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। गुरिया राम ने प्रशासन से तुंरत राहत और मुआवजे की मांग की है।
चंबा-साहो मार्ग पर भूस्खलन होने के चलते बंद पड़ा मार्ग और लगा वाहनों का जाम।संवाद
चंबा-साहो मार्ग पर भूस्खलन होने के चलते बंद पड़ा मार्ग और लगा वाहनों का जाम।संवाद