फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा की सुंदरता पर दाग लगा रहे हॉटस्पॉट क्षेत्र : ओप्रकाश

Fri, 03 May 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के तहत हॉटस्पॉट क्षेत्र चंबा शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं। यह बात चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने बीते वीरवार को शहर के हटनाला और चौंतड़ा वार्ड का निरीक्षण किया था। हॉटस्पॉट की वजह से मोहल्लावासियों के परंपरागत रास्ते बंद हो गए हैं। र इन हॉटस्पॉट से कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध के कारण राहगीरों की परेशानी और बढ़ रही है। लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है। उन्होंने नप से आह्वान किया है कि एक या दो जगह पर हॉस्पॉट बनाकर इस समस्या का समाधान किया जाए। कहा कि चौगान नंबर एक में बच्चों के क्रिकेट और फुटबाल खेलने से चौगान में शाम के समय बैठने और सैर करने आ रहे लोगों को परेशानी का सामना पड़ रहा है। कहा कि छह माह के बाद चौगान खुलने से लोगाें को चौगान में बैठने का मौका मिला है। शाम के समय बच्चे पूरे चौगान में क्रिकेट और फुटबाल खेलते देखे जा सकते हैं। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि शाम 6:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक इन खेलकूद पर प्रतिबंध लगाया जाए। बैठक में ओमप्रकाश गोस्वामी, ईश्वरी प्रसाद शर्मा, मदन कुमार, दया राम, धर्मपाल, सुरेश कश्मीरी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें