फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: उम्मीद ... मंगला से चुवाड़ी और पांगी सुरंगों को पूरा करवाएंगे हर्ष

Thu, 29 Feb 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्मीद ... मंगला से चुवाड़ी और पांगी सुरंगों को पूरा करवाएंगे हर्ष
विज्ञापन

चंबा जनहित संगठन ने महाजन को राज्यसभा सांसद चुने जाने पर दी बधाई, कई मांगें भी उठाईं
बोले- पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चमेरा जलाशय में पानी पर बनाया जाए एयरपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हर्ष महाजन के राज्यसभा सांसद चुने जाने पर चंबा जनहित संगठन ने उन्हें बधाई दी है। संगठन ने महाजन से जिला चंबा को आकांक्षी जिलों की सूची से बाहर करने की उम्मीद भी जताई है। चंबा जनहित संगठन के संयोजक शादी लाल शर्मा, प्रधान किशोर शर्मा, उपप्रधान सरदार भगत सिंह, मौलानी इब्राहिम, हर्ष धीमान, मुकेश कुमार, पद्मश्री विजय चंबयाल और डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि हर्ष महाजन को राज्यसभा में भेजने का निर्णय बिल्कुल सही है।
विज्ञापन

कहा कि चंबा में भरमौर चौक स्थित जीरो प्वाइंट पर बस स्टैंड बनाने को लेकर दो बार शिलान्यास उन्होंने ही करवाए हैं। कुछ लोगाें ने अपने स्वार्थ के लिए बस स्टैंड का रावी तट के बिल्कुल किनारे स्थान बदल दिया। हर वर्ष रावी की वजह से नए बस स्टैंड को नुकसान हो रहा है। उन्होंने बस स्टैंड को जीरो प्वाइंट पर ही शिफ्ट करने की मांग उठाई है। कहा कि 14 दिसंबर 2016 को जिले में दो सुरंगों के निर्माण की मंजूरी पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के सहयोग से भूतल मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। ये सुरंगें मंगला से चुवाड़ी और पांगी में हैं। उम्मीद है कि हर्ष महाजन अब इनका काम पूरा करवाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत चमेरा जलाशय में पानी पर एयरपोर्ट बनवाया जाए। बताया कि गगल और शिमला की तर्ज पर चंबा में भी एक एयरपोर्ट बनना चाहिए। इसकी बाकायदा शिमला से घोषणा भी हो चुकी है। हाइड्रो प्रोजेक्ट की बिजली की रॉयल्टी जो शिमला में पड़ी है, उसे चंबा के विकास में लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें