फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा से आए व्यक्ति ने तोड़ा होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गोवा से चंबा आए व्यक्ति के खिलाफ होम क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करने व डीएम एक्ट की अवहेलना करने को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार निवासी जटकरी गोआ से चंबा आया था। प्रशासन की ओर से उसे 14 दिनों तक संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। इसके बाद उसे 14 दिनों तक होम क्वारंटीन किया गया। साथ ही उसे आदेश दिए गए कि वह 14 दिनों तक अपने घर पर ही रहे। घर से बाहर कहीं न जाए, परिवार के साथ भी उचित दूरी बनाए रखे। लेकिन वह प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करके घर के बाहर घूमता रहा। इसका पता तब चला जब कुछेक दिन पहले होम क्वारंटीन में रखे लोगों की जांच करने के लिए सरकारी कर्मचारी उसके घर पहुंचा। जहां पर वह नदारद पाया गया। इसकी सूचना कर्मचारी ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना चंबा में केस दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें