फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक महीने से अंधेरे में डूबा होली का धाड़ी गांव

Wed, 28 Feb 2024 07:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से अंधेरे में डूबा होली का धाड़ी गांव
विज्ञापन

रात को गिर रहा तापमान, कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर ग्रामीण
स्कूली विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयार करने में हो रही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली का धाड़ी गांव एक महीने से अंधकार में डूबा है। 30 जनवरी को बर्फबारी के कारण गांव में जो बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी, उसे बिजली बोर्ड अभी तक बहाल नहीं करवा पाया है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। गांव में रहने वाले 35 परिवारों को कड़ाके की ठंड में बिना बिजली समय काटना मुश्किल हो रहा है। दिन के समय ग्रामीणों को इतनी ज्यादा दिक्कत नहीं होती, लेकिन रात के समय बिजली की कमी ग्रामीणों को काफी खलती है। रात होने पर तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाती है। इससे ठंड का प्रकोप भी बढ़ जाता है। ऐसे हालात में ग्रामीणों को बिना बिजली घर रहना काफी कठिन हो जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में शेर सिंह, योगराज, मनोज कुमार, सुरेंद्र और अशोक ने बताया कि धाड़ी गांव जनजातीय क्षेत्र होली का सबसे दूरस्थ गांव में आता है। इस गांव में रहने वाले लोग करीब एक माह से बिना बिजली रह रहे हैं। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं का दौर चला हुआ है। बिना बिजली विद्यार्थी रात को पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सरकार और बिजली बोर्ड से मांग की है कि गांव में बिजली आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि धाड़ी गांव में बिजली आपूर्ति के लिए कर्मचारी काम कर रहे हैं। दो दिन के भीतर बिजली की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें