खणी में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी।संवाद
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खणी में आयोजित भरमौर जोन अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो में होली ने कुठेड़ को हराया। दूसरे मुकाबले में भरमौर की टीम ने रूहणूकोठी को पराजित किया। तीसरे मुकाबले में सुनारा की टीम ने कूंर और चौथे मुकाबले में गुआं की टीम ने लिल्ह को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले के लिए औरा की टीम ने अपना स्थान कब्जा लिया है। दूसरा सेमीफाइनल मांधा बनाम गरोला के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम की भिड़ंत फाइनल में औरा से होगी।
इसी तरह कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर औरा की टीम ने कब्जा किया। फाइनल मुकाबले में औरा ने लिल्ह को शिकस्त दी। कुश्ती प्रतियोगिता में बतोट स्कूल ओवरआल चैंपियन बना। इसके अलावा शतरंज प्रतियोगिता में ब्रेही स्कूल ने पहले दो रैंकों पर कब्जा किया। इसके बाद तीन और चौथे रैंक में भरमौर का कब्जा रहा। पांचवां रैंक भी ब्रेही स्कूल के नाम रहा। यह जानकारी सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी तिलक बिजलवान ने दी। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। समापन समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी जीत के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।