फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होली के बागवानों को नहीं मिल रही स्प्रे और दवाइयां

Wed, 28 Feb 2024 07:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
होली के बागवानों को नहीं मिल रही स्प्रे और दवाइयां
विज्ञापन

बोले, बारिश-बर्फबारी के बाद बगीचों में खाद डालने का उपयुक्त समय, निजी दुकानों से खरीद रहे दवाइयां
आरोप, चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बागवानों की मांग को नजरअंदाज कर रहा विभाग
दलीपा राम
होली (चंबा)। तहसील होली के तहत उद्यान विभाग के स्टोर में एक वर्ष से बागवानों को स्प्रे करने के लिए दवाइयां नहीं मिल रही हैं। इस कारण क्षेत्र के करीब 1200 बागवानों को फलदार पौधों में स्प्रे करने और दवाइयां खरीदने के लिए भटकना पड़ रहा है। बागवानों के मुताबिक क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो चुकी है। अब सेब बगीचों में स्प्रे और खाद डालने का समय है। उद्यान विभाग के स्टोर में दवाइयां नहीं हैं। विभागीय अधिकारी मांग भेजने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बागवानों का आरोप है कि चुनिंदा लोगों को लाभ दिलवाने के लिए उद्यान विभाग बागवानों की मांग को नजरअंदाज कर रहा है।
बागवान राजेश कुमार, राकेश कुमार, जय करण, संजय कुमार, राजीव कुमार और सुरेश आदि ने बताया कि सेब बगीचों में स्प्रे और दवाइयों के लिए बीते एक वर्ष से मांग उठाई जा रही है। हर बार बागवानों को ऑर्डर देने की बात कहकर टकराया जाता है। लोगों को निजी दुकानों में महंगे दाम पर सामान खरीदना पड़ रहा है। आरोप लगाया है कि ऐसा लगता है कि भरमौर के अधिकारी निजी दुकानदारों को फायदा पहुंचाने के लिए दवाइयां अपने स्टोर में मंगवा रहे है। कई बार अधिकारी बाहर से ही दवाइयां लेकर उसका बिल विभाग के पास जमा करवा कर सब्सिडी मिलने की बात कहते हैं। यह अनुदान भी बागवानों को नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, उद्यान विभाग के एसएमएस आशीष शर्मा ने बताया कि बागवानों की मांग शिमला भेज दी गई है। शिमला से सामान पहुंचने पर बागवानों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

उद्यान विभाग के उप निदेशक प्रमोद शाह ने बताया कि बागवानों को अपनी मांग विभाग को पहले ही भेज देनी चाहिए, जिससे उन्हें समयानुसार सब कुछ मिल सके। विभाग का भी ध्येय रहता है कि मांग के अनुसार बागवानों को सामान उपलब्ध करवाया जाए। इसके लिए बागवानों को भी जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें