डलहौजी (चंबा)। शूलिनी विश्वविद्यालय में आयोजित विप्रो अर्थियन पुरस्कार समारोह में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार को बेहतरीन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए दूसरी बार रीजनल अवार्ड से सम्मानित किया। विद्यालय की टीम ने कचरा प्रबंधन और सस्टेनेबिलिटी विषय पर उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान अर्जित किया। इस उपलब्धि में गाइड अध्यापिका एवं ईको क्लब प्रभारी संगीता का मार्गदर्शन अहम रहा। कक्षा 11वीं की छात्राएं सारिका, सिमरन, रितिका, सोनिका और नियति ने मिलकर रिपोर्ट को तैयार किया। ईको विज्ञान फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष पल्याल और श्रेयस गुप्ता ने भी इस कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह ने अध्यापिका संगीता और छात्राओं को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।