फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हितेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष और विजय को चुना महासचिव

Wed, 15 Apr 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य विभाग चंबा के चुनाव चंबा में हुए सम्पन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (स्वास्थ्य विभाग) की एक बैठक मेडिकल कॉलेज चंबा में हुई l बैठक में संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने की। चुनाव प्रक्रिया का संचालन राज्य महासचिव राजीव ने किया। बैठक में जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ चंबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक टंडन भी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से हितेश शर्मा को जिला प्रधान चुना गया। विजय कुमार को जिला महासचिव बनाया गया। भूपेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, सह सचिव संजय कुमार को चुना गया। परवेज भट्ट और राज कुमार को मुख्य सलाहकार, पुष्पा देवी को कोषाध्यक्ष तथा निशा शर्मा, शिशुपाल और विजय धीमान को कार्यकाल सदस्य नियुक्त किया गया। हितेश शर्मा जिला प्रधान व विजय कुमार जिला महासचिव ने नई जिम्मेदारी देने के लिए समस्त कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके राज्य उपाध्यक्ष चमन शर्मा भरमौरी, हेमराज, इंद्रजीत, देश राज, अमी चंद, रूप सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें