सलूणी (चंबा)। गुलेल स्थित नाग मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह एवं एकजुटता के साथ सहभागिता की। सम्मेलन के मुख्य वक्ता रविंद्र ने कहा कि यदि हिंदू समाज अपने दैनिक आचरण में पांच मूलभूत परिवर्तनों को अपनाए तो भारत पुनः परम वैभव के पथ पर अग्रसर हो सकता है। समाज को जाति-पात एवं ऊंच-नीच के भेदभाव से मुक्त कर समरसता की दिशा में कार्य करना होगा। पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अंग बनाते हुए प्लास्टिक के उपयोग से बचना, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना तथा जन्मदिन जैसे अवसरों पर वृक्षा रोपण कर उसका संरक्षण करना चाहिए। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन समिति के संयोजक चंद राम सहित समिति के सदस्य बृजलाल चौहान, रमेश, टेकचंद, अशोक, धनीराम, राजेंद्र, संजीव उपस्थित रहे।