फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमालयन टाइगर की टीम ने शिवा बॉयज को आठ विकेट से हराया

Wed, 05 Nov 2025 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में क्रिकेट मैच के दौरान शॉट लगाता ​खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत एक मैच हुआ। इसमें हिमालयन टाइगर की टीम ने शिवा बॉयज की टीम को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव राजीव सहगल ने बताया कि इस मैच में शिवा बॉयज की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और मात्र 71 रन बनाए। इसमें बॉबी ने सर्वाधिक 18 रन की पारी खेली। हिमालयन टाइगर की ओर से मोहित ने एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन टाइगर की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें कंचन ने 20 रन की पारी खेली। इस जीत के साथ हिमालयन टाइगर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें