चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही बीआरटीसी क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को एक रोमांचक मैच खेला गया। इसमें हिमालयन टाइगर की टीम ने सिंधवा इलेवन को 75 रन से हराया। हिमालयन टाइगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए, जिसमें पंकज ने 31 और सुमित ने 27 रन का योगदान दिया। सिंधवा इलेवन की ओर से नवीन ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंधवा इलेवन की टीम 75 रन ही बना सकी। नवीन ने 19 रन का योगदान दिया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। हिमालयन टाइगर की ओर से राज ने चार और पंकज ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ हिमालयन टाइगर की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव लक्की भारद्वाज ने दी। संवाद