फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चम्बा: दो बच्चों को दिल की बीमारी, मुफ्त होगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य जांच करने पर हुई पहचान
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने कार्यक्रम के तहत बच्चों को दिए येलो कार्ड, होगा मुफ्त ईलाज संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हृदय रोग से पीड़ित दो बच्चों का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा। शुक्रवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र सिंगी और मिल्हा बैंसका में 35 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की तो इनमें दो बच्चे हृदय रोग से पीड़ित पाए गए। इन बच्चों में एक चार वर्षीय तो दूसरा पांच वर्षीय बच्चा शामिल हैं। बच्चों की बीमारी का पता लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें येलो कार्ड जारी किया। इस कार्ड के जरिये बच्चों का पूरा इलाज मुफ्त किया जाएगा। चंबा मेडिकल कॉलेज से लेकर पीजीआई चंडीगढ़ तक जहां भी बच्चों को इलाज के लिए भेजा जाएगा वहां पर अभिभावकों को उनके इलाज के लिए पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। कार्यक्रम के तहत विभाग जिले में उन तमाम बच्चों की पहचान कर रहा है जो गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन उनका इलाज करवाने में अभिभावक असमर्थ हैं। ऐसे बच्चों का कार्यक्रम के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। टीम में शामिल डॉक्टर नीरज गुप्ता और फार्मेसी अफसर देवेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने बच्चों का स्वास्थ्य जांचा। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवदीप राठौर ने बताया कि आरबीएसके तहत गंभीर बीमार बच्चों की पहचान करके उनके इलाज की मुफ्त व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए उनके ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की टीमें रोजाना आंगनबाड़ी और स्कूलों में पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें