चंबा शहर के सीता राम मंदिर के पास लगे कूड़े के ढ़ेर।
चंबा। चंबा शहर के बनगोटू और चौंतड़ा मोहल्ले के लोग कूड़े की गंदगी से काफी परेशान हैं। इन मोहल्लों में कूड़े के बड़े-बड़े ढ़ेर लगे हुए हैं। जहां से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसकी वजह से कूड़े में दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी भारती, आरती, विशाल, अमित, दिवाकर और सन्नी कुमार ने बताया कि बनगोटू मोहल्ले में सीताराम मंदिर और चौंतड़ा मोहल्ला में कूड़े के ढेर लगे होने से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। छुट्टी वाले दिन यहां सफाई व्यवस्था चौपट हो जाती है। सफाई करवाने वाले ठेकेदार के वर्कर मात्र वर्किंग-डे में ही कूड़ा उठाने के लिए आते हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार की छुट्टी के चलते यहां कूड़े के ढेर लग चुके हैं। उन्होंने नियमित रूप से कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद से मांग की है। नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।