फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सूमो दुर्घटना के घायलों की सेहत में सुधार

Fri, 07 Jun 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा में राख-धनाड़ा मार्ग पर सूमो वाहन दुर्घटना में घायलों की हालत में अब सुधार है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों की देख-रेख के लिए चिकित्सीय स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ डटा रहा।
विज्ञापन

वीरवार सुबह राख-धनाड़ा मार्ग पर सूमो गाड़ी खाई में गिर गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चार लोगों को चंबा से इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह दुर्घटना वीरवार सुबह करीब 8:00 बजे हुई। गाड़ी सवारियों को लेकर चमेरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान सामरा के पास चालक का गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। घायलों को चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। घायलों में संजय कुमार, सत्या देवी, विद्या देवी, प्रवीण कुमार, अंकुश कुमार, हेमराज, परस राम, विवेक कुमार और पल्लवी को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल किया गया। जिनकी हालत में अब कुछ हद तक सुधार है।

मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि हादसे में चोटिल घायलों की हालत में सुधार हैं। बताया कि घायलों के उपचार के लिए चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें