फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 50 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य जांचा, छह रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक स्कूल कियाणी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 50 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान छह विद्यार्थियों को प्राथमिक जांच के बाद इलाज के लिए रेफर किया गया। उन्हें मुफ्त इलाज के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत येलो रेफर कार्ड प्रदान किए गए। इनके आधार पर इन विद्यार्थियों का पूरा उपचार मुफ्त किया जाएगा। चाहे यह इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में हो या प्रदेश के अन्य बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में, इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर वीनस पुरी और उनकी टीम ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी परामर्श भी दिए। यह जानकारी खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी डॉक्टर नवदीप राठौर ने दी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच के दौरान एक विद्यार्थी एपिलेप्सी, एक विजन, एक एडीएचडी, दो लर्निंग जिसआर्डर जबकि एक विद्यार्थी हकलाने की बीमारी से ग्रसित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें